*नाले पर किया गया अवैध निर्माण हटाया जाए-सीएमओ*
दमोह.दमोह.बारिश के मौसम आने के पूर्व ही नगर पालिका दमोह द्वारा अपने तमाम इंतजाम पूरे कर लिए जाते हैं.शहर के छोटे बड़े नालों की साफ-सफाई का कार्य पहले ही प्रारंभ हो चुका है,आगे की स्थिति को देखते हुए शहर में एवं हॉस्पिटल में जलभराव की स्थिति ना बने. इस हेतु बड़े नालाओ की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश मरकाम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण कपिल खरे मौजूद रहें. मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशीकांत शुक्ला ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल से आने वाले नाले की साफ-सफाई सुचारू रूप से जारी रहनी चाहिए. अस्पताल में पानी भरने की समस्या नहीं आए, इस बात का ध्यान रखा जाए इस ओर से आने वाले नाले की सफाई की जाए.वहीं अस्पताल के पिछले गेट के पास अस्पताल से आने वाले नाले के ऊपर दुकानदार निर्माण किया गया है. उसे भी नोटिस जारी किया जाएगा अगर निर्माण नही हटाया गया. तो अतिक्रमण की कार्यवाही की जावेगी।
ब्यूरो चीफ- लखन ठाकुर जिला दमोह मध्यप्रदेश