महाराष्ट्र प्रदेश व यूपी उप चुनाव जीत पर भाजपायों ने मनाया जश्न बाटी मिठाइयां
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश व उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत होने पर एक दूसरे मिष्ठान खिलाकर जीत कि बधाई दिया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन की महाविजय महाराष्ट्र की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देकर बता दिया है कि उन्हें विकास और सुशासन वाली सरकार ही चाहिए. आरक्षण विरोधी, भ्रष्टाचारी, देश को बाँटने वाले और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है.एनडीए कि यह विजय हर उस नागरिक की विजय है, जो महाराष्ट्र की प्रगति चाहता है.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य की जनता ने आज जो प्रतिबद्धता दिखाई है, उसके लिए सभी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।
इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में एनडीए कि प्रचण्ड जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन जनता जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है ये जीत डबल इंजन की सरकार के सुरक्षा सुशासन एवं जन कल्याणकारी नीतियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को सोनभद्र जनपद की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा/ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, राकेश मेहता, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कुसुम शर्मा, यादवेन्द्र द्विवेदी अनिल सिंह, सुनिल सिंह, शंम्भू नारायण सिंह, अनुपम तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, रितु, बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, कैलास तिवारी, राजन पाण्डेय, महेश्वर चन्द्रवंशी, सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।