भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा धार्मिक नगरी वृंदावन के मंदिरों के आसपास व्याप्त गंदगी को हटवाया गया
कन्नौद से संवाददाता ओम प्रकाश टाँडी की रिपोर्ट
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी यादव एवं उनकी टीम के द्वारा विगत दिनों मथुरा एवं वृंदावन के धार्मिक स्थलों का दर्शन लाभ लिया गया था धार्मिक यात्रा के दौरान उन्हें मंदिरों के आसपास कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली एवं जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा मिला इस बात की शिकायत वृंदावन के मंदिरों में रहने वाले महंतो द्वारा भी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा उत्तर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरविंद कुमार जी शर्मा को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया एवं मंदिरों के आसपास सफाई करवाने की बात की गई एवं निवेदन किया गया कि जो भी श्रद्धालु या स्थानीय रहवासी मंदिरों के आसपास गंदगी फैलाते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाय शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मंत्री जी द्वारा तुरंत मंदिरों के आसपास की सफाई करवाई गई एवं किये गए निराकरण से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करवाया गया भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के आशीर्वाद दाता विश्व विख्यात मनीषी पुराण आचार्य श्री कौशिक जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक पंडित ऋतिक जी महाराज ,राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री सोहन वर्मा राष्ट्रीय सदस्य मनीष गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश टांडी, इंदौर उज्जैन संभागीय मीडिया प्रभारी भावेश नाहर,नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले ,उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया, इंदौर जिला महामंत्री अनिल जी जैन ,उज्जैन जिला मंत्री मुकेश मेहरा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने किए गए निराकरण से हर्ष व्यक्त किया एवं उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया