रतलाम जिला सरपंच, ग्राम पंचायत इटावा खुर्द 20 हज़ार रिश्वत लेते पकड़ाया l
संवाददाता पुष्पेन्द्र सिंह सोनगरा
इटावा खुर्द के सरपंच पर लोकायुक्त उज्जैन द्वारा प्रधान
मंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए फरियादी सुगन बाई डाबी के पुत्र विनोद डाबी सरपंच घनश्याम कुमावत द्वारा 30,000 की मांग की गई आज में लोकायुक्त टीम के साथ 20,000 लेकर गया कार्रवाही 20,000 रिश्वत लेते पकड़ा गाँव मे शादी होने के कारण रतलाम सर्किट हाउस में अग्रिम कार्रवाही करते। दिनांक 15/04/25 को आवेदक विनोद डाबी निवासी ग्राम बिंजाखेड़ी तहसील व जिला रतलाम द्वारा पुलिस अधीक्षक
महोदय लोकायुक्त उज्जैन श्री अनिल विश्वकर्मा को शिकायत आवेदन पत्र देकर शिकायत की थी कि उसकी माँ सुगन बाई के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति की दूसरी किस्त अपनी मां के खाते में डलवाने के लिए आवेदक, घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द से मिला तो उसके द्वारा आवेदक से 20 हज़ार रिश्वत की मांग की गई । शिकायत पर प्रारंभिक कार्यवाही की जाकर घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द द्वारा आवेदक से 20 हजार रुपए की मांग प्रमाणित पाई गई।
महोदय लोकायुक्त उज्जैन श्री अनिल विश्वकर्मा को शिकायत आवेदन पत्र देकर शिकायत की थी कि उसकी मां सुगन बाई के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति की दूसरी किस्त अपनी मां के खाते में डलवाने के लिए आवेदक, घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द से मिला तो उसके द्वारा आवेदक से 20 हज़ार रिश्वत की मांग की गई। शिकायत पर प्रारंभिक कार्यवाही की जाकर घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द द्वारा आवेदक से 20 हजार रुपए की मांग प्रमाणित पाई गई। प्राम्भिक कार्यवाही उपरांत आज दिनांक 17/04/25 को ट्रैप आयोजित कर आरोपी घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द को आवेदक से 20,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
लोकायुक्त टीम- डीएसपी दिनेश पटेल, निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक इसरार, प्र.आर. हितेश ललावत, अनिल अटोलिया, श्याम शर्मा व नेहा मिश्रा।
टीम लोकायुक्त उज्जैन की आरोपी सरपंच के निवास पर
कार्यवाही जारी है।