✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में निबंध, सामान्य ज्ञान, सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ संपन्न
कटनी – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में मंगलवार को भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, भाषण, लोक नृत्य, लोकगीत एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय था आधुनिक संदर्भ में रामचरितमानस जो आज की पीढ़ी में भारतीय साहित्य एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसे आधुनिक दृष्टिकोण से समझने की पहल का हिस्सा था।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों द्वारा रामचरितमानस की प्रासंगिता, इसके नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पक्षों पर अपने दृष्टिकोण व्यक्त किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार वाजपेई ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, कि रामचरितमानस जैसे महाकाव्य हमारे जीवन को दिशा देते हैं। आधुनिक संदर्भ में इसे समझना और इसकी शिक्षा को आत्मसात करना, हमारे व्यक्तित्व विकास में सहायक हो सकता है। यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों में लेखन कौशल को प्रोत्साहित करना था, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान और समझ को बढ़ावा देना भी था। इसके साथ ही मंगलवार को ही सामान्य ज्ञान और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया। जिसमें महाविद्यालय के 30 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूरी पैनल में महाविद्यालय के अनुभवी शिक्षकों ने प्रतिभागियों के निबंधों का मूल्यांकन किया।
भारतीय ज्ञान परम्परा के तहत हो रहे इस कार्यक्रम में समन्वयक डॉ अतुल कुमार, भूगोल विभाग के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ अजय कुमार ठाकुर, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ विजय कुमार, भूगोल विभाग से अमित चौधरी, अंग्रेजी विभाग से पर्णिका खरे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल रूप से संपन्न कराने में डॉ व्ही के द्विवेदी, डॉ माधुरी गर्ग, योगेंद्र सोनी का विशेष योगदान रहा।।