परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ के हस्तक्षेप करने से पखांजूर क्षेत्र के PV 37 निवासी सनातन मंडल जिन्होंने अपने खेत में बालाजी कम्पनी का मक्का बीज प्रज्ञा -81दो पैकेट बीज खरीदकर बुवाई किया था।परन्तु 18 दिन बीत जाने पर भी बीजों का अंकुरण दर लगभग 20% ही रहा, जिससे किसान काफी परेशान एवं चिंतिंत थे।इस परेशानी की घड़ी में क्षेत्र में अन्नदाता के दुखों से कोई सरोकार नहीं होता है।परन्तु क्षेत्र में अन्नदाता किसान हितैषी परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ ने स्वत ही संज्ञान में लेकर कम्पनी से बात कर घटना के वास्तविकता से अवगत कराया गया ।जिस पर आज कम्पनी के स्टाप योगेन्द्र साहू एवं प्रोडक्शन आफिसर द्वारा प्रभावित अन्नदाता किसान के खेत का अवलोकन किया गया एवं किसान को हुए आर्थिक नुकसान का भरपाई करने हेतु कम्पनी के अधिकारियों से विचार-विमर्श कर फैसला लेते हुए नगद राशि का भुगतान किया ।उचित मुआवजा राशि मिलने से किसान सनातन एवं उनकी धर्मपत्नी काफी खुश व संतुष्ट हैं। किसान दंपति ने कम्पनी, परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ का तहेदिल से धन्यवाद दिया है। मुआवजा राशि देते समय ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ राकेश मित्र