न्यूज़ रिपोर्टर अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमगढ़ में आज करीब 3:00 बजे के लगभग इंडियन ऑयल के एक टैंकर ने आलमगढ़ निवासी मदारी टेकाम पिता बिरजा को जोरदार टक्कर मार दी है जिससे मदारी के हाथ पैर और सर पर गंभीर चोटे आई हैं डायल 100 बुलाकर उसे तत्काल चिचोली अस्पताल पहुंचाया गया है आपको बता दें कि पिछले शुक्रवार 29 तारीख को आलमगढ़ बोल रैयत और आमपुरा के लगभग एक सैकड़ो लोग बैतूल कलेक्टर और चिचोली तहसीलदार को आवेदन देकर आए थे कि जो फोर लाइन का काम चल रहा है उसने सर्विस रोड नहीं दिया है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और आगे भी होने की संभावना है परंतु शासन प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया और एक व्यक्ति पुनः आज दुर्घटना का शिकार हुआ है जनता में बहुत ही अधिक गुस्सा है आने वाले दिनों में यह चार-पांच गांव के लोग उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। जिसकी जिम्मेदार स्वय शासन प्रशासन होगा