भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न किया।
लोकेशन उमरिया मध्य प्रदेश
रिपोर्टर विजय कुमार यादव
उमरिया जिला स्थित पीटीएस ग्राउंड प्रांगण में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा एवं परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन व आशीर्वाद हर माह के भांति इस माह भी प्रथम रविवार को 1 घंटे की दिव्य मासिक महाआरती भव्य आयोजन संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं नए मां के भक्तों की उपस्थिति रही वहीं नए भक्तों ने नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीने का संकल्प लेते हुए धर्म की रक्षा राष्ट्र की रक्षा मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।
उमरिया से विजय कुमार यादव की रिपोर्ट