भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालने पर वसूला 40000 रूपये का जुर्माना
ग्वालियर दिनांक 06 दिसम्बर 2024 – भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 8 के अंतर्गत में सीएंडडी वेस्ट उठवाया गया तथा 40 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया।
निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार सीएंडडी वेस्ट को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जहां जहां सड़क पर भवन मटेरियल डला मिला उसके खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाकर भवन मटेरियल को उठाकर प्लांट पर भिजवाया गया। जिसके तहत आज क्षेत्राधिकारी श्री राजेश सिंह भदौरिया द्वारा वार्ड 18 के अंतर्गत भिंड रोड पर श्री सुदीप गर्ग द्वारा भवन सामग्री सड़क पर डालकर प्रदूषण फैलाने एवं आम रास्ते को वाधा उत्पन्न करने पर 40000 रूपये का जुर्माना वसूला गया।