सभी बच्चों को दवा पिलाना है पोलियो दूर भागना
अयोध्या।
जूनियर स्कूल रामपुर भगन के बच्चों ने रैली निकाली । दो बूंद दवा पिलाना है पोलियो को दूर भगाना है एक भी बच्चा छूट गया संकल्प हमारा टूट गया आदि नारे लगाते हुए जूनियर हाई स्कूल रामपुर भगन के छात्र-छात्राओं ने रविवार को रैली निकाली। विद्यालय के अध्यापकों के साथ छात्र छात्राओं ने पोलियो संबंधी नारे लगाते हुए ग्रामीणों से पोलियो बूथ पर अपने बच्चों को लाकर दवा पिलाने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम मिश्रा ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय के निर्देश पर छात्र-छात्राओं ने रामपुर भगन की गलियों में घूम कर पोलियो की दवा पिलाने की अलख जगाई।रैली को ग्रामसभा के प्रधान मनोज कुमार सिंह बलवंत ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी एएनम सरोज सुधा गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर 200 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। रैली निकालने में अध्यापक पुष्पा वर्मा नीतू यादव के पी गुप्ता मीनाक्षी रस्तोगी अर्चना वर्मा अंकित सिंह संजय वर्मा ने सहयोग किया।