दिव्यांगता विकास मे बाधा नहीं -विपिन दीक्षित न्यायमूर्ति उच्च न्यायलय इलाहाबाद
जिस तरह ईश्वर बिना अंगों को दर्शाये सभी कार्य सम्पादित करता है उसी तरह दिव्यांग जन भी अंगों के अभाव में सब कुछ कर सकते हैं- आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण जी महाराज,
दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं संसाधन चाहिए – गिरीशपति त्रिपाठी महापौर अयोध्या
दिव्यांग कवियों का एक शाम श्री राम के नाम
हनुमन्ननिवास लक्ष्मण घाट अयोध्या मे प्रयागराज की अनाम स्नेह संस्था ने विगत वर्ष की भांति 18 वाँ दिव्यांगजन स्वाभिमान सम्मान समारोह 2024 सेमिनार एवं दिव्यांग कवि सम्मलेन अयोध्या मे हुआ जिसमे मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति विपिन दीक्षित उच्च न्यायलय इलाहाबाद, कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण जी महाराज व अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने दीप प्रज्वालित करने के बाद समावेशी समाज के निर्माण मे दिव्यांगजन की भूमिका सेमिनार मे बोलते हुये कहा कि दिव्यांगता विकास मे बाधा नहीं होती इसका जीता जागता उदाहरण है।कार्यक्रम के संयोजक श्रीनारायण यादव जी हैं जो कि विपरीत परिस्थिति मे उच्च डिग्री प्राप्त कर दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा मे जोड़ने के लिए विगत कई वर्षों से दिव्यांग जोड़ो की शादी कराते हैं और दिव्यांगजन को स्वारोजगार से जोड़ने के लिए ट्राई साइकिल पर चलित दुकान वितरण कर, और दिव्यांगजन को अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर देश के विभिन्न प्रान्त के दर्शनीय और पर्यटक स्थल पर ले जाकर समाज मे एक नई मिशाल कायम किया हैl
कार्यक्रम संरक्षक अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आदि और अनादि काल से दिव्यांगजन राष्ट्र भक्ति और देश के विकास मे योगदान किया है चाहे सूरदास हों चाहे वह आज के जगत गुरु रामभद्राचार्य जी हों, दिव्यांगजन को सहानुभूति नहीं संसाधन चाहिए l अध्यक्षता कर रहे पूज्य आचार्य मिथिलेशनंदनीशरण महाराज ने कहा कि पूरे देश से आये हुये गणमान्य दिव्यांगजन की मेजबानी कर अयोध्यावासी गौरन्वित महसूस कर रहे हैं l
देश के विभिन्न कोने से आये राष्ट्र दिव्यांग कवियों ने एक शाम श्री राम जी के नाम अयोध्या मे देश भक्ति एवं भजन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया, कार्यक्रम के व्यस्थापक कवि अरुण कुमार द्विवेदी की अवधी रचानाओं और
कवि शायर जावेद सिद्दकी की प्रस्तुति हमने वतन मांग लिया ने काफी तालियां बटोरी,
मुख्यातिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष ने 18 प्रातों से आये हुये दिव्यांग क्षेत्र मे कार्य करने वाले महानुभावों को अंगवस्त्र,मोमेंटो, प्रस्सतिपत्र,मिठाई व बुके देकर सम्मानित किया, सम्मानित होने वालों मे सर्व श्री राधाकृष्ण गोपाल *छत्तीसगढ़*, सुश्री दीप्ती रत्नगार *ग्वालियर मध्यप्रदेश*, राजू बगमारे *मुंबई महाराष्ट्र*, पृथपाल सिंह *जम्मू कश्मीर*, प्रो कृष्ण हंबल *कर्नाटक*, कुमारी वैष्णवी *बिहार*, मुजीब खान *राजस्थान*, नेत्रगिरी *पंजाब*, जीतेन्द्र कुमार पटेल *झारखण्ड*, अच्युतन पंचीचकृत *केरल*, कार्तिकेयन गणेशन *तमिलनाडु*, डॉ सत्यप्रकाश सिंह *चंडीगढ़*, आमिर सिद्दकी *नई दिल्ली* सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदो के समाजसेवी सम्मानित हुये।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से अखिलेन्द्र कुमार पूर्व दिव्यांग आयुक्त, अभय सिंह समाजसेवी,श्रीमती सुभाष राठी, देवेंद्र कुमार द्विवेदी, वरुण कुमार धर,कवि योगेंद्र बहादुर सिंह,कमलेश मौर्य मृदु, विष्णु कांत मिश्र, डॉ मनोजकुमार, दिव्यांशु गुप्ता दिव्य,श्रीमती बिंदु प्रभा,नागेश कुमार पाण्डेय, बरिष्ठ समाजसेवीका श्रीमती प्रेमलता शुक्ला, श्रीमती मधू, अंजनी कुमार ओझा, संतोष द्विवेदी, पूजा सिंह, अभिनव सिंह राजपूत, अनूप द्विवेदी, रवि चौधरी, श्रीकांत द्विवेदी, अनुज सिंह, स्वास्तिक धर