खेल से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास.. महापौर
खेल के माध्यम से आगे बढ़ रहे है बच्चे..विधायक
क्रीड़ा प्रतियोगिता आगे निकलने का अवसर.. जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
अयोध्या,
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान मकबरा में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक कुमार “रोहित” ने संयुक्त रूप मैदान में गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया ।सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह और बैच लगाकर सहायक शिक्षा निदेशक कौस्तुभ कुमार सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने स्वागत किया। शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण का स्वागत किया।मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति रुचि व साथ-साथ अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि खेल बच्चों में आगे बढ़ाने की स्वस्थ प्रतियोगिता होती है जहां से बच्चे जीतकर आगे जाने के लिए पूरी शक्ति लगा देते हैं और भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का परचम लहराते हैं।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने प्रारंभिक खेल में विजेता बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में खेल के माध्यम से जीतकर नाम रोशन करने की चाह होती है जिससे बच्चे भविष्य में प्रदेश और देश में अपना नाम रोशन करते हैं और समाज में अपना स्थान बनाते है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि सरकार खेल के माध्यम से लगातार बच्चों को आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है बच्चों का खेल के माध्यम से सर्वांगीण विकास होता है और उनके अंदर उत्पन प्रतिस्पर्धा भी विजेता बनने में सहायक सिद्ध होती है।
इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथियों के सामने सभी बच्चों ने मार्च पास्ट करके सलामी दिया और मुख्य अतिथियों के समक्ष 50/100 मीटर की दौड़ कराई गई ,मुख्य अतिथियों ने कब्बड्डी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में मनमोहक स्वागत गीत और योग का कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्यारे नन्हे मुन्ने बच्चों ने मुख्य अतिथियों और मैदान में मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।इस दौरान शिक्षक प्रतिनिधियों ने भी सभी मुख्य अतिथियो स्वागत किया ।इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह,राहुल तिवारी ,अनिल कुमार सिंह,ऋतु पाठक ,मोहम्मद हसन संदीप सिंह किरन चौधरी श्रृद्धा सिंह प्रा शि संघ जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी,महामंत्री चक्रवर्ती सिंह,वीरेंद्र भारती कोषाध्यक्ष,प्रा शि संघ जिलाध्यक्ष संजय सिंह महामंत्री प्रेम वर्मा,जूनियर शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष समरजीत सिंह महामंत्री चंद्रजीत यादव,महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू,धीरज शुक्ला, सरवरे आलम,पंकज द्विवेदी,अजय कुमार सिंह, हरकिशन निषाद,अविनाश पांडेय योगेश्वर सिंह सुशील पांडे ,दिलीप सिंह राजकुमार वर्मा ,अवधेश सिंह,डॉ नीरज शुक्ला अनुज सिंह,अनिल पांडेय,अवधेश यादव,रवींद्र वर्मा ,गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव,राम जी सिंह,आदि मौजूद रहे।खंड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडेय,राजेश सिंह,अमित श्रीवास्तव,राजेश कुमार ,अजय त्रिपाठी यशवंत कुमार, रियाजुद्दीन,रविता राव आदि ने खेल प्रतियोगिता के निर्णायक प्रमुख रहे।
प्रथम दिन के परिणाम..
50 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में विशाल अयोध्या प्रथम अरबाज अमेठी द्वितीय सनी सुल्तानपुर तृतीय स्थान पर रहे जबकि 50 मी प्राथमिक बालिका वर्ग में सृष्टि अयोध्या प्रथम साइन उमा बाराबंकी द्वितीय छवि पाठक सुल्तानपुर तृतीय स्थान पर रही ।100 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका में सुकृति यादव सुल्तानपुर प्रथम, सयनुमा बाराबंकी द्वितीय, शिफा अमेठी तृतीय स्थान पर रही,100 मीटर बालक में रोहित अयोध्या प्रथम, आदित्य अंबेडकर नगर द्वितीय आयुष अमेठी तृतीय रहे।
100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अमरेंद्र प्रताप अयोध्या प्रथम प्रभात पाठक बाराबंकी द्वितीय किशन साहू सुल्तानपुर तृतीय स्थान पर रहे और जूनियर बालिका वर्ग में अंजलि अंबेडकर नगर प्रथम खुशी अमेठी द्वितीय शाहजहां अयोध्या और आंचल सुल्तानपुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।खो खो जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता में अयोध्या विजेता और अंबेडकर नगर उपविजेता रहा। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में अमेठी विजेता और अंबेडकर नगर विजेता रहा।