ग्राम पंचायत चिल्हारी में मजदूर लोग काम किए थे अब पैसा के लिए पंचायत के दर-दर चक्कर लगा रहे हैं।
लोकेशन मानपुर उमरिया मध्य प्रदेश
संवाददाता विजय कुमार यादव
सचिव महोदय की बढ़ती हुई तानाशाही
हम आपको बता दें उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हारी में जहां देखा जाए तो जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही हैं ,ग्राम पंचायत में कलावती सिंह गोड मजदूरी तो किए हैं लेकिन उनको मजदूरी का पैसा आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया जा रहा है सिर्फ लॉलीपॉप और बहलाया जा रहा है बात करें सचिव और सरपंच की तो कुंभकरण की निद्रा में सोए हुए हैं इनको किसी प्रकार से मजदूर की कोई फिक्र नहीं है आखिर कब मिलेगी ऐसे ही मजदूरों की मजदूरी और कब तक लगानी पड़ेगी पंचायत के चक्कर।
वही चिल्हारी में कई लोगों के शौचालय जो की पूरी तरह से दस्तावेज 2023 में जमा किया गया था जैसे हरछटिया प्रसाद काछी , जग्गा काछी राम चरण काच्छी जो लोग परेशान हैं कई बार इन लोगों ने सरपंच व सचिव महोदय से इसकी जानकारी ली तो सचिव महोदय द्वारा बता दिया जाता है कि पंचायत में अभी बजट नहीं है और आम जनता को उसे मुद्दे से भटका दिया जाता है ,ऐसा ही रवाया ग्राम पंचायत चिल्हारी में कई कामों में जो की पूरी तरह से कंप्लीट आज तक नहीं हुए हैं इस तरह की तानाशाही देखने को आ रही है जैसा की नाली निर्माण का कार्य हुआ वह भी अधूरा पड़ा हुआ है और मानसरोवर तालाब जो कि वह भी अधूरा पड़ा हुआ है ऐसे कई काम आधे अधूरे पड़े रहते हैं और उन कामों में मजदूर मजदूरी का काम करते हैं लेकिन उनका पैसा की जगह बजट कम है, बता दिया जाता है इस तरह में कैसे चलेगा काम और लोगों को कब मिलेगा उनकी मजदूरी व शौचालय का पैसा यह एक गंभीर विषय है और कब ऐसे लोगों के ऊपर कार्यवाही होगी प्रशासन से यह उम्मीद है।