🎻सादर आमंत्रण🫕
शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा पर विक्टोरिया मार्केट के सामने भव्य मंच पर आज सांध्यबेला में “गालव वाद्यवृंद-सुर ताल समागम” सभा सजेगी। जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत व पाश्चात्य संगीत की अद्भुत जुगलबंदी से सुरों का उत्सव साकार होगा। साथ ही पं. उमेश कम्पूवाले की ख्याल गायकी व श्री अभिजीत सुखदाणे का ध्रुपद गायन और डॉ. पारूल बांदिल द्वारा भक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
तानसेन समारोह के मंगलाचरण स्परूप पूर्वरंग “तानसेन स्वर स्मृति” के तहत सज रही इस सभा का आनंद लेने सादर आमंत्रित हैं।
दिनाँक- 10 दिसंबर 2024
समय – सायंकाल 5:30 बजे
स्थान- विक्टोरिया मार्केट के सामने, महाराज बाड़ा
ग्वालियर
आयोजन समिति
“तानसेन स्वर स्मृति”
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼