जनपद चित्रकूट के मानिकपुर तहसील के रायपुरा गांव मैं थाने के चंद कदमों की दूरी में कोरोना गाइड लाइन की खुलकर उड़ाई गई धज्जियां
शासन प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी जनता की लापरवाही कम होते दिखाई नहीं पड़ रही यह मामला जनपद चित्रकूट के मानिकपुर तहसील के रायपुरा गांव का है जहां 2 जून को भागवत कथा के भोजन समारोह में खुलकर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई है जबकि जिलाधिकारी शुभ्रांन्त कुमार शुक्ला कोरोनावायरस को रोकने के लिए गांव गांव शहर शहर में दवा किट का वितरण एवं वैक्सीन लगवाने के लिए जनता को प्रचार-प्रसार के माध्यम से समय-समय पर दिशा निर्देश देते हुए प्रेरित करते रहते हैं तथा जिले के समस्त अधिकारियों को भी हमेशा करो ना महामारी से जिले को बचाने के लिए हर बैठकों में दिशा निर्देश देते हुए देखे जा रहे हैं लेकिन गांव देहात की जनता इसके बावजूद भी बेपरवाह नजर आती दिख रही है जबकि दूसरी लहर में सबसे अधिक महामारी का कहर गांव मजरे में ही देखने को मिला है इसके बावजूद भी जनता की यह लापरवाही जिला प्रदेश और देश के लिए घातक बन सकती है क्योंकि इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जनता बिना मांस और 2 गज की दूरी बनाए समारोह के उत्साह में महामारी को कैसे दरकिनार कर रही है अगर गांव देहात की जनता ऐसे ही महामारी से बेपरवाह बनी रहे तो वह दिन दूर नहीं होगा जब देश महामारी की तीसरी लहर की चपेट में होगा अब शासन प्रशासन को समय रहते ऐसे बेपरवाह लोगों पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है जिससे जिला प्रदेश और देश की जनता सुरक्षित रहे
ब्यूरो रिपोर्टर संजय मिश्रा चित्रकूट उत्तर प्रदेश