Sdm के स्थगन आदेश के अवहेलना के बाद भी दबंग के द्वारा भू माफिया के द्वारा जेसीबी ट्रैक्टर से अवैध उत्खनन कर स्थगन आदेश भूमि पर कार्य किया जा रहा था जिसमे आवेदक संतोष श्रीवाश के शिकायत पर थाना प्रभारी गाड़ासरई भूपेंद्र पन्द्राम अपने एक्सन मूड में आकर जेसीबी ट्रैक्टर मौके में जप्त कर कार्यवाही किया की जा रही है।
मामला यह है कि पटवारी हल्का नंबर197 खसरा नंबर371 रकवा 1,48 सशकीय भूमि पर दसरथ बनवासी गन्नागुड़ा के द्वारा अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कराया जा रहा था जिसका शिकायत संतोष श्रीवास के द्वारा sdm महोदय को दिया गया था जिसमे sdm महोदय के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से स्थगन आदेश जारी किया गया था इसके बाद भी दसरथ बनवासी ने स्थगन आदेश का अवहेलना करते हुए आज सुबह जेसीबी,ट्रैक्टर से अवैध जमीन से उत्खनन कर मकान में मुरुम,मिटटी पत्थर का कार्य कराया जा रहा था।जिसका शिकायत आवेदक संतोष श्रीवास ने थाना प्रभारी को लिखित में दे कर जानकारी दिया थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल मौके से जेसीबी ट्रैक्टर जप्त कर दोनों के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ डिंडोरी मध्य प्रदेश…….