ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

शहर अनलॉक के बाद कलेक्टर सिंह ने ली व्यापारी संगठनों की बैठक

```

शहर अनलॉक के बाद कलेक्टर सिंह ने ली व्यापारी संगठनों की बैठक

उज्जैन ( विशाल जैन ) बाजार अनलॉक होते ही भीड़ बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिले के कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा उज्जैन के समस्त व्यापारिक संगठनों की एक बैठक बृहस्पति भवन में बुलाई गई। जिसमें कलेक्टर द्वारा व्यापारिक संगठनों से सुझाव मांगे गए साथ ही उन्हें कुछ समझाइश भी दी गई जिला कलेक्टर द्वारा दुकानदारों से भीड़ नियंत्रण की अपील की गई साथी सभी दुकानदारों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने की भी समझाइश दी गई जिस संबंध में वरुण शर्मा अध्यक्ष बंबाखाना व्यापारी एसोसिएशन एवं अशोक माहेश्वरी सभापति बंबाखाना व्यापारी एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर सिंह यह वादा किया गया कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर ना आए एवं भीड़ पर नियंत्रण बना रहे इसकी पूरी कोशिश समस्त व्यापारी संगठन द्वारा की जाएगी एवं जिन व्यापारियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है वह शीघ्र अति शीघ्र टीकाकरण करवा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *