ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आवंटी को 37 सालों से नहीं दे पाया आवंटित प्लाट

```

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आवंटी को 37 सालों से नहीं दे पाया आवंटित प्लाट, नहीं हो रही है कोई सुनवाई।

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में एलडीए की लापरवाही से आवंटी को 37 सालों से आवंटित प्लाट नहीं मिल पा रहा है उपभोक्ता फोरम एवं हाईकोर्ट ने पीड़ित ओपी श्रीवास्तव को दूसरा प्लाट देने का आदेश दे चुका है इसके बाद भी कानपुर रोड देख रहे संबंधित अफसर एवं बाबू सिर्फ कागजों का खेल खेलते रहे, एक बार मानसरोवर योजना में 90 वर्ग मीटर प्लाट देने का आश्वासन दिया गया और आवंटी को अवगत कराया गया कि मानसरोवर योजना के सेक्टर पी में 90 वर्ग मीटर का भूखंड खाली है अगर सहमति दे तो समायोजन की कार्रवाई की जाए आवंटी द्वारा 2 दिन में ही सहमति देने के बाद भी भूखंड आवंटित नहीं हुआ,आवंटी ने जब एलडीए से पूछा तो एलडीए का जवाब था कि वह भूखंड किसी और को आवंटित कर दिया गया है, दोबारा आवंटि को डिवीजन स्तर से भूखंड के लिए प्रयास तेज करने की एलडीए द्वारा पीड़ित को नसीहत दी गई।

ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *