खबर सहारनपुर के गंगोह से
क्षेत्राधिकारी गंगौह रूचि गुप्ता पंहुची गांव मैनपुरा ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशा मुक्ति को लेकर,किया जागरूक
क्षेत्राधिकारी गंगौह रूचि गुप्ता द्वारा गांव मैनपुरा में लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया
नशा शरीर को धीरे धीरे नष्ट कर देता है व परिवार के साथ सम्बन्ध भी खराब कर देता है,,रूचि गुप्ता
इस मौके थाना गंगौह प्रभारी रोजन्त त्यागी,उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार,कृष्ण कुमार सहित भारी संख्या मे ग्रामीण भी रहे मौजूद
नशे की लत शरीर,परिवार एवम समाज के लिए घातक है,इसलिए नशे जैसी घातक बिमारियों से दूर रहें।यह बात क्षेत्राधिकारी गंगौह रूचि गुप्ता ने आज दोपहर थाना गंगौह क्षेत्र में पड़ने वाले गांव मैनपुरा के ग्रामीणों के साथ एक गौष्ठी के दौरान कही।उन्होंने कहा,कि नशे से बचाव के लिए स्वयं को शिक्षित रखें,किसी भी प्रकार के तनाव से निपटने के स्वस्थ तरीके सीखे,परिवार के घनिष्ठ संबंध विकसित रखें एवम एक स्वस्थ जीवनशैली विकसित करें।सीओ रूचि गुप्ता ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा,कि किसी भी प्रकार का नशा करने से पहले सौ बार सोचे,कि नशा शरीर को दीमक की तरह नष्ट कर देता है,उन्होंने कहा,कि नशा परिवार के साथ सम्बन्धो में दरार पैदा कर देता है,जबकि नशा करने वाले को समाज भी घृणा की नजर से देखता है,इसलिए स्वम भी जागरूक हो तथा अपने बच्चों को भी नशे जैसी घातक बिमारी से दूर रहने के लिए जागरूक करने का काम करें।इस गौष्ठी में क्षेत्राधिकारी गंगौह रूचि गुप्ता के अलावा थाना गंगौह प्रभारी रोजन्त त्यागी,उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार,कृष्ण कुमार हेड कांस्टेबल सचिन ठाकुर,अरूण कुमार एवम कांस्टेबल जव्वाद के साथ साथ भारी संख्या मे गांव मैनपुरा के लोग भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़