खबर सहारनपुर से
पी एम श्री प्राथमिक पाठशाला खाकरोबान के वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह और पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के महत्व को समझाया और बच्चों के बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की बोले मंसूर शिक्षा के बिना जीवन में अंधेरा है अपनी बच्चियों को जरूर शिक्षित करें…..
पीएम श्री प्राथमिक पाठशाला खाकरोबान के वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह और पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने स्कूल में पहुंच कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया नगर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सुंदर से आयोजन के लिए हेड मास्टर नय्यर बदर बधाई की पात्र हैं उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और बच्चों के जीवन में खेलकूद के महत्व को बताया उन्होंने बच्चों से मिड डे मिल की भी जानकारी ली और बच्चों से पूछा कि क्या आपको फल,दूध मिल रहा हैं,बच्चों ने और अभिभावकों ने बताया कि समय से मिड डे मिल और पढ़ाई होती हैं पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने स्कूली बच्चों के एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यकमों की तारीफ की और अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों खासकर बच्चियों को जरूर शिक्षित करे अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजे मंसूर बदर ने बताया कि पहले लोग खेल के महत्व को नहीं जानते थे आज 18 साल का हिन्दुस्तानी बेटा डी गुरेश शतरंज का विश्व चैंपियन हैं सहारनपुर का लड़का अमान खान युवा भारतीय टीम का कप्तान हैं इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए पीटीआई टीचर रज़ा जैदी ने बच्चों को जीवन में खेल के महत्व को समझाया और बताया कि आगामी 18 तारीख को खेलो की प्रतियोगिता में शामिल होकर स्कूल का नाम बढ़ाए ARP फसाहत अली ने बच्चों से अपने विचार साझा करते हुए बताया कि जिस स्कूल की फील्ड नहीं है बच्चे वहां इनडोर खेल जैसे शतरंज, कैरम,लूडो खेल सकते हैं उन्होंने ने भी अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने और खासकर बच्चियों की शिक्षा पर बल दिया इससे पहले हेड मास्टर नय्यर बदर और शिक्षा मित्र मुसर्रत,कौसर ज़मीर ने नगर बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह और पार्षद मंसूर बदर और फसाहत अली और रज़ा जैदी का शाल और फूल मालाओं से स्वागत किया क्षेत्र के जिम्मेदार नय्यर निकल वालो ने संस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया इस मौके पर आंगन वाडी कार्यकर्ता शाहजहां,शबीना,सुरेखा,अल्पना सैनी,संदीपा सहित नानू चौधरी,सोनू जैदी,पप्पू साहब,शाह हारून ज़ुबैरी,नय्यर जुबैरी,हादी ज़ुबैरी,इरफान साहब,सोलर,सुहेल, मामू खलीक,हाजी यूसुफ,मुखिया रशीद,चौधरी बाबू,तंजीम बक्शी,फरीद अब्बास,हाफिजी अमीर मौजूद रहे!
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़