प्रत्येक घर की पशु गणना का कार्य शुरू
तल्हेडी बुजुर्गक्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग के गणना कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक घर की पशु सूची बनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ।
जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के आदेशानुसार
तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र में पशु गणना का कार्यक्रम शुरू कराया गया है, जिसके अंतर्गत वैक्सीनेटर सौरभ नोटियाल गांव तल्हेडी बुजुर्ग में हर घर जाकर पशुओं की सूची तैयार करते हुए नजर आए। इस दौरान *जनपद सहारनपुर के डिप्टी पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष गोयल ने* फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि पशु गणना का कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जो समस्त भारत में करीब तीन से चार महीने तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विगत दस वर्ष पूर्व चलाया गया था। लेकिन अभी तक इस सूची को आफलाइन तैयार किया जाता था मगर अब सरकार द्वारा इस नियम में प्रावधान कर इसे आनलाइन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर पशु गणना सूची को तैयार किया जाएगा ताकि इसका पूर्ण डाटा सरकार के पास आनलाइन उपलब्ध हो सके। सरकार द्वारा चलाई गई इस आनलाइन नीति से पशुओं की संख्या का पूर्ण आंकलन हो सकेंगा और उन्हें उपयुक्त चिकित्सा मुहैया उपलब्ध कराने में भी सरकार को मदद मिलेगी।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़