ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पीलीभीत पूरनपुर गांवों का दौरा कर सुनीं समस्याएं, लगाए पेड़ पूरनपुर भाजपा नेता

```

पीलीभीत पूरनपुर गांवों का दौरा कर सुनीं समस्याएं, लगाए पेड़ पूरनपुर भाजपा नेता व विधायक पुत्र रितुराज पासवान ने लोगों को टीकाकरण हेतु किया जागरूक पूरनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज कई गांवों में पौधारोपण किया गया और लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।

भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के निर्देश पर भाजपा नेता रितुराज़ पासवान ने आज ग्राम केशवपुर, कढ़ईया कनपारा व लुकटिहाई आदि गांवों में जनता के बीच पहुंचकर सभी लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। सभी समस्याओं का निपटारा विधायक जी के संज्ञान में लाकर कराने का आश्वासन दिया। कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों से आग्रह किया और विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्षय में पौधारोपण भी किया। उनके साथ घुंघचिहाई मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान कृपा शंकर, सोनदेव पासवान व समस्त ग्रामवासी मौजूद है।

फूलचंद राठौर जिला ब्यूरो इंडियन टीवी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *