ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने आज “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर नवीन तहसील परिसर करंजिया में किया पौधारोपण

```

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने आज “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर नवीन तहसील परिसर करंजिया में किया पौधारोपण

   कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में वृक्षों का विशेष स्थान है। वृक्ष हमें प्राणवायु के रूप में निःशुल्क ऑक्सीजन देते हैं। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता अनुसार प्रकृति से प्रगाढ़ संबंधों को बनाये रखना होगा। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रजाति के पौधे लगाने हैं, जो हमारे जीवन में लाभदायक हों। पीपल, तुलसी एवं बरगद के पौधे लगाने से हमें चौबीस घंटे ऑक्सीजन प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी संस्कृति एवं प्रकृति का संरक्षण करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन में अपना योगदान दें एवं अपनी जीवन शैली में बदलाव लाकर प्रकृति से जुड़े रहें।

प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *