ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

एंकर बहुत हुई महंगाई की मार, शर्म करो मोदी सरकार

```

एंकर बहुत हुई महंगाई की मार, शर्म करो मोदी सरकार

बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिंह सिकरवार जी और विधानसभा अध्यक्ष शेख सलमान जी के नेतृत्व में युवक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

शाजापुर, 5 जून. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. लॉकडाउन में खपत नहीं होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर दी गई. गैस सिलेंडर की कीमतें भी आसमान छू रही हैं. कोरोना के कारण काम-धंधे चौपट हैं, ऐसे में महंगाई की मार ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। 

फोर व्हीलर को लगाया धक्का

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में युवक कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया. पदाधिकारी फोर व्हीलर को हाथों से धकाते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय से एबी रोड स्थित पेट्रोल पंप तक ले गए, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत अधिक होने के कारण फोर व्हीलर वाहन को वहीं छोड़कर पैदल-पैदल आ गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में नारे लिखी तख्तियां भी थाम रखी थी। 

 विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, दीपक निगम, मनोज धानुक, जिला महासचिव प्रदीप रघुवंशी, आनस मेव, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रेहान खान, कमलेश अटेरिया, बब्लू मालवीय, गोलू शर्मा, इरशाद नागोरी, रिंकू वर्मा, लालू चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

शाजापुर

रिपोर्ट *-संतोष सूर्या परमार*-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *