नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट-
नर्मदापुरम में कल भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा हो गई। अध्यक्ष की कमान इस बार प्रीति पवन शुक्ला को दी गई है।
येसा नर्मदा पुरम के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भाजपा ने जिला अध्यक्ष की कमान किसी महिला को दी है, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष के पद के लिए लगभग 3 दर्जन से अधिक नाम चर्चा में थे। नर्मदापुरम में लंबे समय से चली आ रही खीच-तान के बाद प्रीति पवन शुक्ला को भाजपा नर्मदापुरम की कमान दी गई है श्रीमती शुक्ला सिवनी मालवा की रहने वाली हैं और पहले दो बार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।