एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की मेहनत जारी, 04 शराब तस्कर दबोचे
हरिद्वार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से (कनखल से 20 पेटी, लक्सर से 10 पेटी, कलियर से 04 पेटी तथा रानीपुर से 04 पेटी) कुल 38 पेटी शराब बरामद
नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करी के विरुद्ध कड़ा रुख़ अपना रही हरिद्वार पुलिस लगातार तस्करों की योजनाओं को फेल कर रही है।जनपद के विभिन्न स्थानों पर की जा रही सख्त चैकिंग के तहत थाना कनखल पुलिस ने सरकारी मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर के पास स्वीफ्ट डिजायर कार को रोककर चालक डोरी लाल के कब्जे से 20 पेटी देशी शराब, कोतवाली लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर 03 शराब तस्कर को कुल 10 पेटी देशी शराब, कलियर पुलिस ने डिज़ायर कार सहित 04 पेटी अंग्रेज़ी हरियाणा मार्का तथा रानीपुर पुलिस ने 01तस्कर को मय स्कूटी 04 पेटी देशी शराब के साथ हिरासत में लिया, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
जिला हरिद्वार उत्तराखंड संवाददाता मौ शहजान मलिक