झांसी के ग्राम बिजौली के दुखी परिवार के लिए बने देवदूत युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता चिराग सिंह परमार
संवादाता संतोष सूर्या परमार
एक तरफ पूरे देश में कोरोना जैसी भयंकर बीमारी का खोफ छाया हुआ था वही कोरोना काल में कई घरों के दीपक बुझ गए ऐसा ही मामला झांसी से 10 किलोमीटर दूर ग्राम बिजौली के एक परिवार शेखर ओर सीमा के हंसता खेलता परिवार के 3 सदस्य कोरोना काल के मुंह में समा गया दिन बाद शेखर और उनकी पत्नी भी कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से पीड़ित होकर भगवान को प्यारे हो गई वही अब परिवार के बच्चों से अपने मां बाप का साया हट गया जब भारत सागर समाचार के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश मिश्रा के द्वारा परिवार की गरीबों को विस्तार रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से साथ ही अपने चैनल के माध्यम से खबर को दिखाया गया वही खबर के 3 दिन बाद ही खबर को देखते ही मदद के लिए आए शुजालपुर तहसील के ग्राम पंचायत कमलिया के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चिराग सिंह परमार ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास के निर्देश के अनुसार झांसी के ग्राम बि जौली के दुखी परिवार के लिए ३ महा का राशन अपनी संस्था वृक्ष द्वारा दिया वही गरीब परिवार के लिए देवदूत बनकर पहुंचे चिराग सिंह परमार ने अपनी खुद की गाड़ी मैं 3 माह का राशन लेकर लाचार परिवार के पास पहुंचे साथ ही चिराग सिंह परमार के द्वारा आए दिन अपने क्षेत्र में भी गरीबों के हित में कई कार्य किये गये वही झांसी के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह मिश्रा को चिराग सिंह परमार की पहुंचने कि खबर मिलते ही चिराग सिंह परमार के कार्यों को देखकर विस्तार रूप से अपने चैनल के माध्यम से खबर को प्रकाशित की वही खबर का असर इतना हुआ कि कुछ दिन बाद क्षेत्र के लोग ने परिवार की मदद के लिए बढ़-चढ़कर सामने आ रहे हैं वहीं झांसी के वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्र वालों ने चिराग सिंह परमार का ह्रदय से धन्यवाद दिया।