कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि जिले के समस्त निर्माण कार्याें को प्रारंभ रखें और इन कार्याें को गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में पूरा करें। सडक निर्माण के दौरान सडक के दोनो किनारों में वृक्षारोपण किया जाए। सडक निर्माण में किसी भी वृक्ष को न काटा जाए। उन्होने वृक्षारोपण के लिए नीम, आम, आंवला और कटहल के पौधे वन विभाग या उद्यानिकी विभाग से क्रय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने आरईएस विभाग के लंबित निर्माण कार्याें को शीघ्र ही पूर्ण करने को कहा। निर्माण कार्य विलंब होने पर ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने समनापुर से बम्हनी तक सडक निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सडक निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बरसात के मौसम में पहुंचविहीन ग्रामों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे सडक निर्माण कर पहुंचविहीन ग्रामों को मुख्य मार्ग से जोडा जा सके।
प्रशांत सिंह सिसोदिया संवाददाता जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश……