ताजा खबरमध्य प्रदेशलेटेस्ट न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीण परेशान

```html id="cyap7e" ```

ग्राम प्रधान ने कहा सर्वेयर पशु गणना में लगे 

 

दुद्धी सोनभद्र।ब्लॉक के दिघुल गांव में प्रधानमंत्री आवास प्लस ग्रामीण के सर्वे का पोर्टल 8 जनवरी से खुला है लेकिन एक पखवारा बीतने के बाद भी सर्वे कार्य शुरू नही हो पाया है जिससे आवास की पात्रता रखने वाले जरूरतमंद टकटकी लगाएं उम्मीद में है कि अधिकारी कब पहल करेंगे |

इस मामले में ग्राम प्रधान जगतनारायण ने बताया कि उनके गांव के नियुक्त सर्वेयर सुभाष चन्द्र पशु चिकित्सा विभाग से नामित किये गये हैं। पोर्टल खुलने की तिथि 08.01.2025 से ही उनसे फोन द्वारा सम्पर्क करने पर वह कहते हैं कि अभी हमारे विभाग के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पशुगणना का आदेश दिये है। हमने प्रधानमंत्री आवास प्लस ग्रामीण के सर्वे करने से इनकार करते हुए उक्त योजना से प्रभार से मुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र को दिये है। हमारे विभाग के उच्च पदाधिकारी जब तक पशु गणना के कार्य से मुक्त नहीं किया जाता तब तक वे प्रधानमंत्री आवास प्लस ग्रामीण का सर्वे नही कर सकते| उन्होंने बताया कि हमारे ग्राम की जनसंख्या लगभग 6500 के आस-पास है। एक घर व व्यक्ति का सर्वे डाटा भरने में आधा घण्टा से पौन घंटा का समय लगता है। इस हिसाब से एक दिन में अधिकतम 12 से 15 घर का सर्वे हो पायेगा इस स्थिति में ग्रामीण दवाब बनाये हुए है।उन्होंने सर्वे का कार्य अभिलम्ब शुरू कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।

 

सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *