फिरोजाबाद में दो बेटी एवं मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। दोनों बेटी फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई जबकि मां का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। एसएसपी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना नारखी क्षेत्र ग्राम धौकल में एक मकान से बदबू आने व दरवाजे से खून का रिसाब देखकर पुलिस को आज शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने सूचना दी। मकान के मुख्य दरबार पर अंदर से ताला पड़ा हुआ था। पुलिस ने किसी तरह से घर के अंदर जाकर दोनों बेटियों को फंदे से उतारा और तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजें। एसएसपी ने बताया कि मौके पर जानकारी से ज्ञात हुए हैं कि मरने वाले में माता बंदिश एवं दोनों बेटियों नैनो गौतम एवं अमिता गौतम उम्र क्रमश: 22 एवं 24 वर्ष ग्रैजुएट थी। उन्होंने बताया कि परिजनों से ज्ञात हुआ है कि दोनों बेटियां परीक्षा मैं फेल हो गई थी और आर्थिक स्थिति में खराब होने के कारण दिमाग की हालत लड़कियों की सही नहीं थी। जिनका पड़ोस के लोगों से भी संपर्क नहीं रहता था। एसएसपी ने अभी तक की जानकारी के आधार पर अनुमान लगाया है। बेटियों ने दिमागी की हालत ठीक न होने के कारण अपनी माता विमलेश की हत्या करके दोनों फांसी के फंदे पर लटक गई हो ऐसा भी हो सकता है। मौके से मसाला कूटने का मूसल बरामद किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई हैं। मौके पर एसपी सिटी, सीओ टूंडला एवं थानों का पुलिस फोर्स मौजूद है।
रिपोर्टर पुष्पेन्द्र कुमार