नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
प्रेस क्लब दारु मे अध्यक्ष बसंत नारायण ने फहराया तिरंगा
हजारीबाग/दारू: बाजार स्थित “दारू प्रेस क्लब” कार्यालय परिसर में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम दारू प्रेस क्लब के संरक्षक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दारू प्रेस क्लब बसंत राणा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और सभी शहीद वीर जवानों को नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर क्लब के संरक्षक और पदाधिकारी सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। दारू प्रेस क्लब अध्यक्ष हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जो दूर- दराज से पत्रकार आकर खबर संकलन करते है , उन्हें बैठने का एक सुनिश्चित जगह नहीं मिला है दारू प्रेस क्लब का अपना भवन नहीं होने के कारण पत्रकार साथियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।स्थानीय ग्रामीणों ने साथ ही दारू प्रेस क्लब की बेमिसाल एकता की तारीफ की। झंडोत्तोलन उपरांत दारू प्रेस क्लब के अध्यक्ष बसंत नारायण , सचिव महेश, कोषाध्यक्ष रौशन सिन्हा , राजन सिन्हा , कुमार विषेक विद्यार्थी, दिनेश प्रसाद, आलोक कुमार दास, सुनील कुमार , बजरंग सहाय , सुमन सिन्हा, अभिषेक सिन्हा,रंजीत कुमार और दिनेश सोनी उपस्थित रहे।