ग्राम प्रधानों ने अपनी विभिन्न समस्या को लेकर दिया पत्र
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर बुलंद की आवाज
सोनभद्र। विभिन्न ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधान द्वारा शुक्रवार को अपनी समस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जागृति स्वास्थ्य को सोपे ज्ञापन बुलंद की आवाज।
प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बताया कि
प्रधानमंत्री आवास का सर्वे में लगे अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा सर्वे न किए जाने व अन्य समस्या को लेकर ज्ञापन देते हुए आवाज उठाया गया वहीं श्री शुक्ल ने बताया कि हम सभी ग्राम प्रधानगण विभिन्न ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधान हैं। हम सभी के ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों /अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास का सर्वे किये जाने हेतु नियुक्त किया गया है। परन्तु सर्वे शुरू हुए लगभग 1 माह बीत जाने के उपरान्त भी कोई भी अधिकारी /कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास के सर्वे हेतु ग्राम पंचायतों में सर्वे के लिए नहीं आ रहें। जिससे अभी तक ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिससे ग्राम पंचायतों के लोग काफी परेशान हैं और प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थी सर्वे से वंचित हो गये हैं।
वही निवेदन है कि प्रधानमंत्री आवास के सर्वे में लगे कर्मचारी/अधिकारी जिनके द्वारा सर्वे नहीं किया जा रहा है कठोरतम् कार्यवाही करते हुए। सर्वे का कार्य अतिशिघ्र प्रारम्भ करवाने का कष्ट करें। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ,राजेंद्र सिंदरी, विमलेश पांडेय ,विजय बहादुर, मानपुर अर्चना त्रिपाठी नीलम त्रिपाठी बेठिगाव, शशि कला वार ,श्यामू प्रसाद पवर अमरजीत दुबे, निपराज, उधम सिंह मारकुंडी, विजय शंकर शुक्ला आदि प्रधान उपस्थित रहे।