खबर उन्नाव से है जहाँ कुछ दिनों से उन्नाव के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का बैनर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे प्राइमरी स्कूल के सरकारी हेडमास्टर दीपांशु निर्मल चुनाव प्रचार करते हुए नजर आ रहे है। पंचायत चुनाव के दौरान से वायरल बैनर में दीपांशु का फोटो भी अपनी BDC प्रत्यासी माँ के साथ लगाया गया। वायरल वीडियो में दिपांशू की जयजयकार की जा रही है और इसमें कोविड के नियमों का भी घोर उलंघन किया गया । जिससे ये तो साफ हो जाता है कि हेडमास्टर दिपांशू निर्मल की बच्चों को पढाने से ज्यादा दिलचस्पी तो राजनीति में दिखाई दे रही है। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के नियम 5 में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त कर्मचारियों को दंडित करने का प्रावधान है और हाल ही में फतेहपुर चौरासी के एक लेखपाल को राजनीति में संलिप्तता के चलते निलंबित किया गया है । BSA उन्नाव ने संज्ञान में तो ले लिया है नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण भी मांग लिया है लेकिन हेडमास्टर दिपांशू पर कार्यवाही कब होगी ये तो खुद BSA साहब ही जाने ।