✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
रॉकी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने घोषित किया दस हजार का नगद इनाम
कटनी। माधव नगर के युवा व्यवसाई रॉकी उर्फ राकेश मोटवानी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले राहुल बिहारी, करण बिहारी, विनय वीरवानी, एवं नीरज उर्फ केतु रजक के ऊपर दस दस हजार रुपए के नगद इनाम की घोषणा पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा की गई है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस टीमों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रति आरोपी के हिसाब से 10000 रुपए के नगद इनाम की उद्घोषणा की है। साथ ही एसपी श्रीरंजन ने यह भी कहा कि आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।।