दुद्धी बार एसोसिएशन संघ का शपथ ग्रहण समारोह 7 फरवरी को
दुद्धी सोनभद्र l दुद्धी बार एसोसिएशन संघ का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 7 फरवरी को बार सभागार में संपन्न किया जाएगा l एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार एवं बार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने आज यहां संयुक्त रूप से उक्त जानकारी दी हैl उन्होंने बताया कि नए चुने गए कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भव्य तरीके से 7 फरवरी को होगाl इसके लिए तैयारी अभी से शुरू हो गई हैं l उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुख्य अतिथि होंगेl इसके अलावा कई अन्य अतिथियों का भी आगमन होगा l
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह