खबर सहारनपुर से
पाँवधोई व ढमोला नदी का होगा जीर्णोद्धार, एन.एम.सी.जी.की टीम करेगी सर्वे
सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल के प्रयासों से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की तीन सदस्यीय टीम 3 और 4 फरवरी को सहारनपुर पहुंचेगी। यह टीम नगर क्षेत्र में प्रवाहित पाँवधोई व ढमोला नदी के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों के लिए सर्वे और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि टीम संबंधित अधिकारियों के साथ दोनों नदियों का भ्रमण कर विस्तृत अध्ययन करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सिटी ड्रेनेज प्लान, मानचित्र व अन्य आवश्यक सूचनाओं के साथ सर्वेक्षण में सहयोग करें, ताकि आगे की कार्यवाही सुचारू रूप से हो सके।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़