गाजियाबाद लोनी नगर पालिका में हिंदुस्तान एस्कॉर्ट संस्था ने आज लोनी उप जिलाअधिकारी के साथ पौधारोपण किया वही देश में फैली वैश्विक महामारी करोना महामारी से जूझ रहे लोगों को ऑक्सीजन ना मिलने के कारण उनकी मौत हो गई और देश में कई लोगों की मौत हो गई थी ऐसे में अब हिंदुस्तान एस्कॉर्ट संस्था के बच्चों ने प्रण लिया है कि लोनी के अंदर 1लाख से अधिक पौधे लगाएंगे वही हिंदुस्तान एस्कॉर्ट संस्था के बच्चों ने बताया कि उन्हें उनकी संस्था की तरफ से लोनी में एक हफ्ते के अंदर 1लाख पौधे लगाने का प्रोजेक्ट दिया गया है जिसमें बच्चों ने भी इसमें रुचि दिखाते हुए बताया कि वह एक लाख से अधिक पौधे लगाने का कार्य करेंगे
और आज लोनी की उप जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने जनता से अपील की है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का कार्य करें जिससे हमें ऑक्सीजन की कमी ना हो सके और जो देश में हालात ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ते दिखे हैं जिसकी तस्वीर हमारे सामने देखने को मिली आगे ऐसी तस्वीरें ना देखनी पड़े इसलिए हम सभी को वृक्ष लगाने में आगे बढ़ना चाहिए और जिससे हमें ऑक्सीजन की कमी ना हो सके और हमें अब संकल्प लेना चाहिए कि पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है और पेड़ों को हमें सुरक्षित रखना चाहिए
बाइट लोनी उप जिलाधिकारी शुभांग शुक्ला
गाज़ियाबाद से अमरदीप कुमार ब्यूरो चीफ