डी आई जी अजय साहनी पुलिस विभाग में आदर और सम्मान के प्रतीक
सहारनपुर के डीआईजी अजय साहनी उत्तर प्रदेश के बेहतर अधिकारियों में सुधार किए जाते हैं, सहारनपुर के डीआईजी के पद पर तैनात रहते हुए उनके समय में तीनों जनपदों शामली सहारनपुर और मुजफ्फरनगर पुलिस ने अपनी बेहतर परफॉर्मेंस देने का निरंतर सराहनीय कार्य किया है, अजय साहनी खुद मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं और अच्छा खासा अनुभव पश्चिम की बेल्ट का रखते हैं, उनका अनुभव और कार्य इस बात का गवाह है कि उन्होंने सदैव पुलिस का इकबाल तो बुलंद किया ही वहीं पुलिस विभाग में एक प्रेरणा स्रोत से काम नहीं है, सहारनपुर मंडल में डीआईजी की तैनाती होने के बाद अजय साहनी के समय में पुलिस ने बदमाशों पर कहर बरसाते हुए उनको उन्हीं की भाषा में सबक सिखाया और कानून व्यवस्था सुदृढ़ और प्रभावी हुई, अजय साहनी निष्पक्ष और निर्भीक होने के साथ-साथ एक दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं, कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं करते, उनका अब तक का पुलिस कैरियर इस बात का गवाह है कि उन्होंने बिना किसी दबाव के कार्य करते हुए पुलिस को सदैव एक्टिव मोड पर रखा और जहां भी तैनाती रही वहां पर एक अलग-अलग विशिष्ट पहचान बनाई, सहारनपुर मंडल के डीआईजी के पद पर रहते हुए अजय साहनी के कार्य वास्तव में सराहनीय प्रसंसनीय है और कहा जा सकता है ऐसे ही अधिकारी पुलिस विभाग की शान होते हैं।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़