रंजिशन युवक ने महिला पर फेंका तेजाब 25 फ़ीसदी झुलसी, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर,
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो,
मुरादाबाद।शहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है एक युवक ने रंजिशन घर में घुसकर महिला पर तेज फेंक दिया जिसमें महिला का चेहरा झुलस गया चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए तोआरोपी मौका देखकर भाग निकला आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया महिला का चेहरा और गर्दन का करीब 12 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है देर रात एक युवक ने घर में घुसकर महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया,पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए,40 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है,मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से उसकी रंजिश है, घटना थाना ठाकुरद्वारा इलाके के माता वाली रोड की घटना बताई जा रही हैं।
ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि महिला का नाम आशिया है उसके पति की 6 साल पहले मौत हो चुकी है कल रात सूचना मिलने पर महिला को तुरंत सीएचसी भेजा गया था प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला का अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद है महिला ने पड़ोसी पर एसिड फेंकने का आरोप लगाया है लेकिन जांच मे इसकी पुष्टि नहीं हुई है महिला की ओर से भी घटना के बारे में कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई की जाएगी।
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट