बिल्डर ने 190 एकड़ सरकारी भूमि पर बना दिए प्रोजेक्ट लाकडी फाजलपुर के नक्शे गायब, डीएम लगाई रोक, नक्शे होल्ड।
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो,
मुरादाबाद।शहर में यदि आप दिल्ली रोड पर प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा संभल जाइए आपकी मेहनत की रकम फस भी सकती है खुलासा हुआ है कि मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर गांगन नदी के आसपास करीब 190 एकड़ सरकारी भूमि पर बिल्डर ने कई प्रोजेक्ट्स बना डाले हैं लाकड़ी फ़जलपुर और मनोहरपुर गांव में अरबों रुपए की सरकारी जमीन को बिल्डर और निर्यातकों ने खुर्दबुर्द कर डाला है मुरादाबाद के एसडीएम सदर की प्रारंभिक जांच में मामला सामने आया है इसके बाद मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह ने लाकड़ी फजलपुर और मनोहरपुर गांव के रकबो में भूमि की खरीद बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है डीएम ने पूरे मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन भी किया है एसडीएम सदर की जांच में पता चला है कि इस एरिया में बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि पर कब्जे किए गए हैं रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अनुज सिंह ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए इस इलाके में प्राइवेट बिल्डर के पास नक्शों को होल्ड करने के आदेश वीसी एमडीए को दिए हैं जांच पूरी होने तक यह नक्शे स्वीकृत नहीं माने जाएंगे इसके साथ ही डीएम ने प्राधिकरण वीसी को निर्देश दिया है की जांच पूरी होने तक इस एरिया में कोई भी नया नक्शा पास ना किया जाए बता दें कि इस इलाके में लाकड़ी फजलपुर गांव का मानचित्र ही प्राइवेट बिल्डर और कुछ निर्यातकों ने मिलकर गायब करा दिया है पिछले कुछ समय से दिल्ली रोड पर प्राइवेट आवासीय प्रोजेक्ट की बाढ़ सी आ गई है यह प्रोजेक्ट लाकडी फाजलपुर और मनोहरपुर गांव के रकबे में विकसित किए जा रहे हैं इनमें कुछ प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जिन्हें गड़बड़ी के चलते करीब एक दशक पहले बंद कर दिया गया था लेकिन पिछले करीब 1 महीने से इन प्रोजेक्ट में तेजी से कम हुआ है और उन्हें विकसित किया जा रहा है गगन नदी से सटाकर भी आवासीय प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहे हैं अब इन सभी के मानचित्र होल्ड करने के आदेश डीएम ने वीसी प्राधिकरण को दिए हैं।
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट।