वैक्सीन लगवा चुके दुकानदारों की दुकान पर मेरी दुकान सुरक्षित दुकान का स्टीकर लगाया गया
कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जिले में वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिये अनेक नवाचार किये जा रहे हैं। इसीक्रम में वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर पालिका टीकमगढ़ की ओर से आमंत्रण पत्र जारी किया गया है।

कलेक्टर श्री द्विवेदी के निर्देशन में टीकमगढ़ नगर में आज एसडीएम श्री सौरभ मिश्रा ने नगर में गांधी चौराहा से जवाहर चौक तक एक तरफ की खुली दुकानों का निरीक्षण किया एवं 15 दुकानदारों को आमंत्रण पत्र एवं पीले चावल देकर सपरिवार एवं परिचितों सहित वैक्सीन लगवाने हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी वैक्सीन लगवायें तथा स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित करें।
साथ ही जिनकी दुकान में सभी कर्मचारियों को टिका लग चुका है, ऐसी 50 दुकानों के सामने उसका मैसेज देखकर मेरी दुकान सुरक्षित दुकान का स्टीकर भी लगाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार टीकमगढ़ श्री आरपी तिवारी, नायब तहसीलदार, पटवारी तथा नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विनय दुबे इंडियन टीवी चीफ ब्यूरो टीकमगढ़