नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन, ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने लगाया मेडिकल कैंप
हजारीबाग: 6 फरवरी 2025 विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बी.फार्म के छात्रों द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जो 6 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक चलेगा।
इस मेडिकल कैंप का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना है, ताकि वे किसी भी स्वास्थ्य समस्या के बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। कैंप में ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की जांच, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, ब्लड टेस्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम जनता को भी लाभ मिल रहा है।
ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या, नीतू सिन्हा ने इस पहल पर कहा, “इस मेडिकल कैंप के माध्यम से हम न केवल खिलाड़ियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं, बल्कि समाज में बीमारियों की शुरुआती पहचान और उनकी रोकथाम के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रहे हैं।”
इस कैंप का संचालन फार्मेसी संकाय के सदस्य गुंजन प्रकाश, रंजीत कुमार, शिल्पा कुमारी, चंद्र भूषण और पूजा कुमारी द्वारा किया जा रहा है। साथ ही, बी.फार्म के छात्र गौरव कुमार, रूपेश, हर्ष, सनी, मुकेश, अनूप कुमार, शुभम कुमार, शिवानी कुमारी,और प्रमोद कुमार भी इस कैंप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
हम विनोबा भावे विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमें यह मेडिकल कैंप लगाने का अवसर प्रदान किया। यह पहल खेलों में चिकित्सा सहायता की आवश्यकता को उजागर करती है और भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवरों की समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।