खबर सहारनपुर के बिहारीगढ़ से
दून हाईवे पर क्रैश बैरियर से टकराई कार, चालक बाल-बाल बचा…
बिहारीगढ: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मनोहरपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार को सुबह सवेरे दिल्ली से देहरादून जा रहा कार सवार निर्माणाधीन सड़क के बीचों बीच रूट डायवर्ट करने के लिए रखे गए क्रैश बैरियर को देख नहीं पाया, नतीजतन तेज रफ्तार कार क्रैश बैरियर से टकरा गई जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बचा है, एनएचएआई की कार्यदाई संस्था के लोगों ने कुछ देर बाद क्रेन मंगवाकर सड़क के बीच खड़ी क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटाकर रेस्ट एरिया में खडा कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक होने के कारण सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ है, कार चालक के मुंह पर भी हल्की सी चोट लगी है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़