सम्भल जनपद के थाना रजपुरा पुलिस टीम ने शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण सहित एक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा दो अन्य भागने में सफल रहे। थाना रजपुरा पुलिस ने छापेमारी के दौरान केसरपुर तिराहे के पास बने कब्रिस्तान से राजबीर पुत्र गंगाधर निवासी केसरपुर को अवैध कच्ची शराब एवं उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया । रजपुरा थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने सब इंस्पेक्टर राजकुमार और मय टीम के साथ सूचना के आधार पर केसरपुर तिराहे के पास स्थित कब्रिस्तान से अभियुक्त राजवीर को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दूसरे साथी अवधेश व अन्य मौका पाकर फरार हो गए । गिरफ्तार अभियुक्त से 60 पब्बा देसी शराब ,25 लीटर अपमिश्रित शराब ,3 किलो यूरिया, 292 ढक्कन, होलोग्राम ,120 खाली पव्वे ,315 बोर का तमंचा और दो 315 बोर के जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त एवं उसके फरार साथी अबधेश तथा एक अन्य के खिलाफ सम्बंधित धारा तथा आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्ट- सम्भल जिला ब्यूरो तीव्र प्रकाश ” गुरु जी “