मांगों को लेकर एडीएम को सौपा पत्र बुलंद की आवाज
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी सोनभद्र नामित ज्ञापन एडीएम को देकर दुद्धी तहसील के विकास खंड बभनी के ग्राम पोखरा में नव निर्मित राजकीय महाविद्यालय के संबंध में 3 सूत्री मांगों को लेकर कराया गया अवगत वही प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा ने बताया कि हमारी मांगे यह है कि-
चूंकि जनपद सोनभद्र जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है व आम जनमानस की आस्था भगवान बिरसा मुंडा से जुड़ी हुई इसलिए महाविद्यालय का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा पर किया जाए
प्राचार्य सहित समस्त कर्मचारियों की नियुक्ति शीघ्रता से की जाए जिससे 2024-25 के शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन महाविद्यालय में सुचारू रूप से संचालित हो सके
महाविद्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतु सड़क निर्माण करने के लिए जिससे आम-जन व विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में कोई समस्या ना हो
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र के जिला संयोजक मृगांक दुबे,प्रांत कार्य समिति सदस्य अनमोल सोनी,धर्मेश पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।