परीक्षितगढ़ पर्यटन विकास के लिए समिति ने चुने नवरत्न
मेरठ /परीक्षितगढ़
संवाददाता
परीक्षितगढ़ महोत्सव के अंतर्गत नगर के सुभाष चौक में अखिल विद्या समिति द्वारा परीक्षितगढ़ को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए जनता से सुझाव लिए गए जिसमे नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लोगो ने अपने अपने विचार प्रस्तुत करके समिति का उत्साह बढ़ाया इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए समिति द्वारा नवरत्न टीम बनाई जो परीक्षितगढ़ को एक सूत्र में बांधने का कार्य करेगी जिसमे पूर्व प्रधानाचार्य पदमसेन मित्तल,पूर्व सैनिक सुनील त्यागी,सन्तराम सैनी, छिद्दा सिंह त्यागी, कैप्टन एस डी धामा, भरत अग्रवाल, कमलकांत सिंघल, राजकुमार सिंह, पूर्व इंपेक्ट चेतन सिंह के नाम की घोषणा करते हुए समिति अध्यक्ष ने बताया की परीक्षितगढ़ को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के सर्वसमाज व सभी वर्गों की आवश्यकता है सब एक साथ मिलकर एकजुटता के साथ प्रयास करेंगे ओर समाज को जोड़ेंगे जिसके लिए अखिल विद्या समिति प्रयास करती रहेगी समिति ने यह भी निर्णय लिया कि अब परीक्षितगढ़ महोत्सव हर वर्ष 31 दिसम्बर से होली तक आयोजित होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन हिटलर त्यागी व संचालन रामनारायण शर्मा ने किया इस अवसर पर राम अवतार नागर,नरेंद्र शर्मा, सभसाद हेम सिंह, कृष्ण चौधरी, आदेश गुर्जर, सुदेश गुर्जर,नंदकिशोर पप्पू,अनिल रुहेला,पूनम रुहेला, स्वाति चौधरी, मोहिनी वर्मा,रजनी अग्रवाल,ममता,प्रियांशी, शिखा,प्रेरणा आदि उपस्थित रहे।