करौली जिले के गुड़गांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे अवैध हथियारो की रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई जिसमे गुड़गांव थाना अधिकारी चंचल शर्मा के अनुसार डफलपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार दिखाई दि गुड़गांव पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो चालक के पास 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ । पकड़े गए आरोपों की पहचान अंकित कुमार उर्फ बंटी उम्र 26 साल के रूप में हुई जो परीता गांव का रहने वाला है पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार जप्त करके और साथ में उसकी कार भी जप्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है यह कार्रवाई अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
*इंडिया टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैला देवी करौली।*