श्रद्धालुओ को नाश्ता पानी निःशुल्क बांटा जा रहा है- चांद प्रकाश जैन
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। पिपरी थाना अंतर्गत मुर्धवा मोड पर महाकुंभ जाने व आने वाले श्रद्धालुओ को नाश्ता पानी निःशुल्क में बांटा जा रहा है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाने और वापस आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क जलपान की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर मंडल रेणुकूट की तरफ से आयोजन कराया गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चांद प्रकाश जैन, मंडल अध्यक्ष हरिराम शाह, पूर्व चेयरमैन रेणुकूट अनिल सिंह, आशीष मिश्रा, सविता राकेश सिंह, संध्या पांडे, दुर्गविजय मिश्रा, प्रेम शंकर रावत, राजेश सिंह शंभू खरवार, विष्णु गुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता का उपस्थित थे।