नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
वीर जवान कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव देह आज उनके पैतृक घर हजारीबाग पहुंचा
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद के घर जाकर ससम्मान अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
तिरंगे झंडे में लिपटे शहीद के पार्थिव देह को सेना ने पूरे सम्मान के साथ दी सलामी
सेना के बहादुर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती हूं, जिन्होंने कर्तव्य की पंक्ति में अपनी प्राण न्योछावर कर दिए,उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: उपायुक्त।
उपायुक्त नैंसी सहाय ने जम्मू के अखनूर सेक्टर के आतंकवादी हमले में शहीद हुए पंजाब रेजिमेंट के वीर जवान शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज नई दिल्ली से हजारीबाग पैतृक घर पूरे सम्मान के साथ लाया गया। इस मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह मौजूद थे। उपायुक्त ने तिरंगे झंडे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर के ताबूत के सामने ससम्मान नमन किया। उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को सलाम है। पूरे देश को इन वीर जवानों पर गर्व है। जम्मू के अखनूर सेक्टर में LOC नियंत्रण रेखा के पास IED ब्लास्ट में हजारीबाग के वीर जवान कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी शहीद हो गए थे। आज उनकी अंतिम यात्रा में पूरे शहर वासियों ने नम आंखों से विदाई दी।