पीलीभीत, उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास बाजार से दक्षिण दिशा चौराहे पर शुक्रवार को बारिश होने से जलभराव हो गया जिससे आवागमन बाधित हो गया गांव से बाजार को जाने आने के लिये मोहल्ला वासियों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है गांव में मार्गो पर नाली निर्माण न होने की बजह से बर्षा का पानी गांव से बाहर नही निकल पाता जिससे गांव के मार्गो पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है और लोगो को जलभराव से होकर मजबूरन गुजरना पड़ता है जमुनियां खास गांव विकास हेतु बड़ी संख्या में सरकारी धनराशि का आवंटन किया गया है लेकिन उसकी तुलना गांव में विकास नही हो सका कई मार्ग अधूरे पड़े है जिन पर नाली निर्माण भी नही हो सका है जिससे हल्की बारिश होने से गांव में कई मार्गो पर जलभराव हो जाता है जमुनियां से न्यूरिया मल्लपुर संपर्क मुख्य मार्ग व बाजार से शराब भट्टी मार्ग व बाजार से रामचन्द्र लाल के घर तक मार्ग पर बर्षा होने से जलभराव हो जाता है जिससे लोगो को बड़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है जनता ने गांव की सरकार को बदल दिया है नई सरकार से जनता को विकास कार्यों को लेकर बड़ी उम्मीदें है किसी जमाने जमुनियां खास गांव में तहसील हुआ करती थी उस समय तहसील से संबंधित सभी कार्यो के लिये जमुनियां में क्षेत्र वासियों को आना पड़ता था सभी कार्य इसी गांव से संचालित हुआ करते थे पूरनपुर तहसील बनने से यहा की तहसील के दर्जा खत्म कर दिया गया था।
पीलीभीत से अवनीश कुमार ब्योरा चीफ़ इडियन टीवी न्यूज़